शारीरिक मानसिक तंदुरुस्ती सिर्फ पर्यावरण की सुरक्षा पर ही आश्रित : पूजा मक्कड़

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित

स्वस्थ सुरक्षित रहना है तो हमें अपने स्वास्थ्य का डॉक्टर खुद ही बनना पड़ेगा : पूजा मक्कड़

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। आज लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ज्यादा जागरूकता आ रही है पर अभी भी हम अपने शारीरिक मानसिक तंदुरुस्ती और अच्छे स्वास्थ्य की मंजिल से कोसों दूर है। भविष्य में अगर हमें स्वस्थ सुरक्षित रहना है तो हमें अपना और अपने स्वास्थ्य का डॉक्टर खुद ही बनना पड़ेगा और इसके लिए पर्यावरण की सुरक्षा ही एकमात्र विकल्प है जिस राह पर चलकर हम अपने और अपने परिवार के सुखद स्वस्थ भविष्य को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं। अन्यथा जिस तरह से प्रकृति और पर्यावरण के साथ बहुत ज्यादा छेड़छाड़ की जा रही है अगर यही बुरी स्थिति चलती रही तो हम अपने शारीरिक मानसिक स्वस्थता पर खतरनाक वायरस बीमारी को खुद ही आमंत्रण दे रहे है। उक्त उद्गार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ ने पर्यावरण सुरक्षा दिवस पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम और पर्यावरण पर परिचर्चा के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता की आसंदी से व्यक्त की।

     श्रीमती पूजा मक्कड़ ने कहा कि प्रकृति हमें मुफ्त में वह उपहार देता है जो भगवान से मिले आशीर्वाद से कम नहीं होता है और प्रकृति से मिले वरदान से अगर हम छेड़छाड़ नहीं करेंगे तो शारीरिक रोगों और मानसिक विकारों से मुक्त रहने के लिए किसी स्वास्थ्य चिकित्सा की आवश्यकता कभी नहीं पड़ेगी।

     नगर पालिका द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर मां परमेश्वरी दीवान तालाब उद्यान में वृक्षारोपण और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां 15 वर्षों तक नगरपालिका अध्यक्ष रही श्रीमती सुरेंद्र कौर मक्कड़ ने वृक्षारोपण की शुरुआत कर उसकी सुरक्षा का जिम्मा लिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरेश सिंह ने अपनी पूरी नगर पालिका कर्मचारी टीम के साथ वृक्षारोपण किया। वही नगर पालिका उपाध्यक्ष गौरी अजय देवांगन सहित पार्षदों ने भी वृक्षारोपण कर वृक्षों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली और पर्यावरण की सुरक्षा के लाभ पर विस्तार से उल्लेख करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

       इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी अजय देवांगन, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अजय देवांगन, मुन्ना श्रीवास, अनुपमा अभिषेक पांडेय, शैलेंद्र निर्मलकर, सुनील जांगड़े, जसप्रीत रमन हूरा, परमजीत लवली हूरा, चंद्र प्रकाश देवांगन, पूजा बबलू गुप्ता, दिलीप तोलानी, राजवीर सिंह हूरा, गंगा सिंह सहित नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी एवं नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अब देखना यह है कि पर्यावरण को लेकर जागरूक हो रहे जनप्रतिनिधि और नगर वासियों की पर्यावरण के प्रति जागरण का कितना प्रभाव प्रकृति पर पड़ता है..

       तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!