बिहारी का संगीत के प्रति बढ़ता प्रेम.. क्या राजनीति से हो रहा मोह भंग..?

बिहारी का संगीत के प्रति बढ़ता प्रेम.. क्या राजनीति से हो रहा मोह भंग..?

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। राजनीति में कुछ भी संभव है.. उस पर फिर तखतपुर की राजनीति का तो कोई जवाब ही नहीं… और उस पर फिर तखतपुर के कांग्रेस की राजनीति उसका तोड़ तो आज तक दिल्ली वाले भी नहीं खोज पाए हैं….

        इसी क्रम में तखतपुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बिहारी देवांगन जी का जबलपुर के एक बड़े संगीत कार्यक्रम जिसे अखिल भारतीय स्तर का कहा जा सकता है, उसमें उनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना एक ओर जहां उनके व्यक्तित्व के कद को ऊंचा किया है.. वही उनकी बहुत पुरानी संगीत के प्रति दबी हुई प्रेम भावना शायद कुलाचे भर भर कर अब बाहर आ रही है शायद…

       इनके अति निकट लोगों का कहना है कि राजनीति में यह पिछले कुछ समय से क्षमता अनुरूप फिटफाट नहीं हो पा रहे हैं या फिर इनके बिछाए हुए नगर राजनीति के सियासी बिसात पर उनके मोहरे इनके मंशा अनुरूप चल नहीं चल पाए.. जिस वजह से इनका धीरे-धीरे अब शायद राजनीति से मोह भंग होता जा रहा है तभी यह अपने ठेका व्यापार और संगीत की पुरानी दबी चिंगारी को एक शोले की तरह भड़काने के लिए जबलपुर जैसे महानगर में जहां दिल्ली नागपुर आदि के संगीत के फनकार शामिल होंगे उस कार्यक्रम में इन्होंने मुख्य अतिथि बनना स्वीकार कर लिया… इनका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना यह भी प्रदर्शित कर रहा है कि यह अब शायद अपना फील्ड चेंज करना चाहते हैं और यह संगीत क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता और ख्याति प्राप्त के लिए उस क्षेत्र में जा रहे हैं…

     बिहारी जी के राजनीतिक प्रतिस्पर्धी भी चाहते हैं कि ये संगीत में चल जाए ताकि राजनैतिक प्रतिस्पर्धा का दायरा थोड़ा कम होगा… वहीं सुर संगम वाले दिग्गज फनकारों को एक बड़ा झटका लगा है कि जबलपुर जैसे शहर में अखिल भारतीय संगीत कार्यक्रम में बिहारी देवांगन मुख्य अतिथि बनकर जा रहा है… बिहारी देवांगन जी एक अच्छे सिंगर है राजनीति की सक्रियता की वजह से अपने इस फनकारी को उन्होंने बहुत सीमित दायरे में रखा था पर शायद अब वह सारेगामा अंदाज में संगीत क्षेत्र में भी अपने फनकार के सरगम को राष्ट्रीय स्तर पर उभारने के लिए शायद संगीत के क्षेत्र में किस्मत आजमाने जा रहे हैं…
     अब देखना यह है कि राजनीति में सामान्य सफलता प्राप्त बिहारी देवांगन जी संगीत के क्षेत्र में अपनी सरगम के जादू से शिखर की किस ऊंचाई को छू पाएंगे...
        तब तक के लिए नारायण नारायण….😊

error: Content is protected !!