32 लाख के अवैध शराब लहान जप्त, विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में आबकारी टीम ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

32 लाख के अवैध शराब लहान आदि की जप्ति बनाई है आबकारी विभाग ने माह अक्टूबर में

विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में आबकारी टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही की

तखतपुर। आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेश्य में कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में जिले मे मदिरा के अवैध आसवन धारण किया परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
     

          इसी तारतम्य में माह अक्टूबर 2023 में आबकारी टीम द्वारा बिलासपुर जिले के अत्यंत संवेदनशील तखतपुर क्षेत्र के ग्राम धूमा, बांधा, सोनबंधा, गनियारी, बिल्हा क्षेत्र के ग्राम नगाराडीह, सारथा क्षेत्र के गोडा, बेल्हा लोहस, कोटा क्षेत्र के ग्राम लगना, लोकबंद जाली जलसो, सीपत क्षेत्र में देकर भिल्मी, सीपत में अवैध मदिरा विक्रयताओं पर कार्यवाही की गयी।

     उक्त कार्यवाही में आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) (च) 34 (2) 99(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल निरूद्ध किया गया।

         इस प्रकार जिला बिलासपुर में आबकारी विभाग द्वारा माह अक्टूबर 2023 तक धारा 54 (1) (क) (च) 34 (2) 59 (क) के तहत कुल 116 प्रकरणों में 2906.6 (देशी मदिरा 114.02 बाजार मूल्य 47888/- विदेशी मदिरा 5.400 लीटर बाजार मूल्य 2850/- एवं कच्ची मंदिरा 27877 लीटर बाजार मूल्य 808433/-) एवं 21675 किलोग्राम महुआ लाहन जिसका बाजार मूल्य 2384250/- तथा 01 दोपहिया वाहन एच.एफ. डीलक्स CG 10 W 5460 बाजार मूल्य 50000/- जप्त कर कार्यवाही किया गया। अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
   

 उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री कल्पना राठौर, श्रीमती निरूपमा लोन्हारे, छविलाल पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक महेश राठौर, धर्मेन्द्र शुक्ला, सुश्री ऐश्वर्या मिज, दिनेश ध्रुव एवं आबकारी मुख्य आरक्षक जनकराम जगत, सुभाषचंद्र तिवारी तथा आबकारी आरक्षक प्रकाश ठाकुर, राजेश यादव, गौरव स्वर्णकार, निरंजन उड़सेना, वीरभद्र जायसवाल, प्रभुवन बघेल, जयशंकर कमलेश, अनिल पाण्डेय साथ रहे।

error: Content is protected !!