वंदना सिंह के कदम भी चल पड़े आखिरकार भाजपा के संग….

वंदना सिंह (नगर पालिका उपाध्यक्ष) के कदम भी चल पड़े आखिरकार भाजपा के संग….

तखतपुर नगर क्षेत्र में अब खुल्लम खुल्ला राजनीति की तस्वीर दिखने लग पड़ी है…..

तखतपुर (बृजपाल & ललित) नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना बाला सिंह ने आखिरकार आज भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के पक्ष में भाजपा का गमछा पहनकर चुनाव प्रचार करने के लिए निकल पड़ी..

        नगर पालिका में निर्दलीय पार्षद चुनाव जीती वंदना बाला सिंह नगर पालिका में किंग मेकर की भूमिका निभाते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष के पद पर आसीन हुई… भाजपा से धर्मजीत सिंह ठाकुर के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही अनुमान था कि नगर पालिका उपाध्यक्ष अंततः धर्मजीत सिंह ठाकुर के पक्ष में ही चुनाव प्रचार मैदान में उतरेगी।

      इसके पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि…

       भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के इनके परिवार से वर्षों पुराने गहरे पारिवारिक रिश्ते हैं, जिस वजह से अनुमान और अटकलों का दौर था ही कि नगर पालिका उपाध्यक्ष भी भाजपा के प्रचार में उतरेगी और आखिर अंततः आज उन्होंने पूरी तैयारी और अपनी टीम के साथ भाजपा के प्रचार में धर्मजीत सिंह के साथ निकल पड़ी… 

         माना जा रहा है कि नगर पालिका उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह के चुनाव मैदान में प्रचार की कमान थामने की उपरांत धर्मजीत सिंह के वोटो का ग्राफ बढ़ सकता है क्योंकि वंदना बाला सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 370 मतों से एकतरफा चुनाव जीती थी और उसके बाद भी इनका अपने वार्ड में विकास कार्यों के साथ-साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष होने के नाते इनका तखतपुर नगर के समस्त 15 वार्डों में इनका परोक्ष अपरोक्ष दखल रहा.. जिस वजह से समूचे नगर में ये वोटों को प्रभावित करने के लिए सक्षम है…

          अब इधर प्रतिदिन नगर क्षेत्र में भी चुनाव की गतिविधियां और दिलचस्प चुनावी नजारे देखने में तेजी आती जा रही है जिस वजह से विधानसभा चुनाव के नगर स्तर पर भी रोचक मुकाबले बढ़ने की हो रही संभावनाओं से अनुमान है कि समय के साथ साथ चुनावी गतिविधियों और दांव पेंच शह मात के खेल में कई और भी रोचकताएं देखने को मिल सकती हैं…
        तब तक के लिए नारायण नारायण….😊
error: Content is protected !!