ब्रेकिंग: बोलेरो की टक्कर से बाइक में सवार महिला की मृत्यु

बोलोरो ने बाइक को मारी टक्कर : महिला की मृत्यु

दयाल सिंह बग्गा बर्तन फैक्ट्री बेलसरी तखतपुर के सामने की घटना

तखतपुर। बोलोरो वाहन की लापरवाही पूर्वक अनियंत्रित तेज गति ने मोटरसाइकिल को इतनी तेज टक्कर मारी की महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बोलेरो चालक अपनी वाहन लेकर घटना स्थल से ही फरार हो गया।

      ग्राम खजूरी थाना हिर्री से महिला समूह से लोन की राशि लेने आ रही गंगोत्री बाई खुसरो 50 वर्ष अपने पति बिहारी खुसरो और बेटे पुनीत के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एन 4636 से दयाल सिंह बग्गा बर्तन फैक्ट्री बेलसरी तखतपुर के सामने पहुंचे ही थे कि सामने की दिशा से आ रही बोलेरो वाहन ने तेज सीधी टक्कर मारी जिससे मोटरसाइकिल में पीछे बैठी महिला गंगोत्री बाई खुसरो दूर जा गिरी और उसका सर फट गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। अज्ञात बोलेरो वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
error: Content is protected !!