तखतपुर के उपर आने वाले संकट को पहले धर्मजीत का सामना करना पड़ेगा : धर्मजीत सिंह

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने अपने लिए समर्थन मांगते हुए आज ग्राम छतौना, हिर्री माइंस, बोड़सरा, खरकेना, पाली, पथराली, मुरु, कबराकापा, डीघोरा में सघन जनसंपर्क किया 

तखतपुर। अपने सिद्धांत और स्वाभिमान से मैंने कभी समझौता नहीं किया शायद यही वजह है कि अपना अपमान सह कर किसी बड़े दरबार में बैठने की बजाय मैं अपने मालिक जनता की दरबार को हमेशा प्रणाम करना बेहतर समझता हूं। जनता ही नेता विधायक मंत्री सांसद बनाती है और जिसने भी जनता का अपमान या अनादर किया, वह चाहे कितना भी बड़ा नेता मंत्री क्यों ना हो जनता हमेशा उसे कुर्सी से उतार कर घर में बिठा देती है। उक्त बातें तखतपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान आम जनों के मध्य रखी।

          धर्मजीत सिंह ने कहा कि मेरे लिए तो इस संसार में दो ही भगवान है। एक वह जिसने इस पूरी सृष्टि की संरचना की, हमें और आपको बनाया और दूसरा मेरी प्यारी जनता। जिनके विश्वास भरोसे और समर्थन के बल पर ही धर्मजीत सिंह की पहचान बनी है। मैंने अपना पूरा जीवन राजनीति में और जनता की सेवा के लिए ही अर्पण किया है। मेरे अब तक के राजनीतिक जीवन में कोई दाग नहीं लगा है और आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों के ऊपर कोई भी विपदा, संकट, परेशानी आने से पहले उसे धर्मजीत सिंह का सामना करना पड़ेगा।

         तखतपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने अपने लिए समर्थन मांगते हुए आज ग्राम छतौना, हिर्री माइंस, बोड़सरा, खरकेना, पाली, पथराली, मुरु, कबराकापा, डीघोरा में सघन जनसंपर्क किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही आप लोगों के विश्वास को कायम रखा है और हम नरेंद्र मोदी के सिपाही बनकर हमेशा आपकी सेवा, सुरक्षा, सहयोग, समर्थन के लिए तैनात रहेंगे।
error: Content is protected !!