त्रिकोणीय में नया फ्रेश चेहरा का लाभ मिल रहा है सुनील जांगड़े को..
वार्ड 5 त्रिकोणीय संघर्ष में सुनील जांगड़े आगे बढ़कर पार कर सकते हैं बॉर्डर लाइन…
बृजपाल सिंह हूरा…✍️
तखतपुर। सबको आजमाया सबको देखा… एक भरोसा मुझ पर भी कर लो, क्या पता निकल जाऊं मैं सबसे अनोखा…. कुछ ऐसी ही बातें कहते हुए वार्ड क्रमांक 5 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सुनील जांगड़े पार्षद पद के लिए अपने पक्ष में झोली फैलाकर समर्थन मांग रहे हैं। जिससे वार्ड क्रमांक 5 की त्रिकोणीय मुकाबले में सुनील जांगड़े का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस विचारधारा वाला वार्ड क्रमांक 5 में कांग्रेस के पंजा छाप से चुनाव लड़ रहे सुनील जांगड़े के समर्थन में समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य वर्गों का समूह भी साथ हो लिया है। सामाजिक कार्यों में हमेशा जुटे रहने वाले सुनील जांगड़े को सामाजिक सक्रियता का लाभ तो मिल ही रहा है वही इनका जागरूक जोशीला और काम को दमदारी से करा लेने की छवि वाला व्यक्तित्व तो इनके लिए सोने पर सुहागा होता जा रहा है।

माना जा रहा है कि वार्ड वालों ने यह मानसिकता बनाई है कि सबको देखे हैं सबको परख लिए हैं, अब इस एक नए चेहरे पर उम्मीद की एक नई किरण दिख रही है जो वार्ड 5 का उद्धार कल्याण कर सकता है। वार्ड क्रमांक 5 के सतनामी समाज के बहुत ही प्रबुद्ध और जागरूक लोगों में गिने जाने वाले प्रदीप लहरें उनके चुनाव की बागडोर थामें हुए हैं जो मसीही समाज में भी अपनी अच्छी दखल और पकड़ रखते हैं। जिस वजह से इन्हें समाज का तो भरपूर लाभ मिल रहा है। कांग्रेस के बड़े लीडर जगजीत सिंह मक्कड़ जितेंद्र पांडेय करीम कुरैशी जितेंद्र राज सहित अन्य परिवार भी सुनील जांगड़े के लिए अपनी ताकत झोंक दिए हैं।

अभी नहीं तो कभी नहीं वाले फार्मूले के साथ सुनील जांगड़े वार्ड क्रमांक 5 में कांग्रेस का एक नया इतिहास लिखने की तैयारी में है और यह दावा किया जा रहा है कि सुनील जांगड़े एक बड़े अंतर से चुनाव जीतने के लिए सक्षम दिख रहे हैं…

अब देखना यह है कि त्रिकोणीय संघर्ष में बढ़त का क्रम बनाए हुए सुनील जांगड़े 11 फरवरी तक किस हद तक जनता के दिलों में अपनी जगह बना पाते हैं….
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊


