पूजा मक्कड़ तखतपुर में विकास का नया स्वरूप प्रदान करेगी : विजय जांगिड़

पूजा मक्कड़ तखतपुर में विकास का नया स्वरूप प्रदान करेगी : विजय जांगिड़

कांग्रेस राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ने किया कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ

बृजपाल सिंह हूरा ..✍️

ईवीएम मशीन में मतदान कैसे करना है.. देखिए

तखतपुर। नगर पालिका चुनाव के तारतम्य में कांग्रेस के कार्यालय का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 13 मुख्य मार्ग में किया गया। कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ करने कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों के साथ मिलकर रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

तखतपुर में रश्मि सिंह पूजा मक्कड़ की जोड़ी को कोई नहीं हरा सकता : विजय केसरवानी

   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह हाल है कि कौन यहां का मुख्यमंत्री है यह बात मुख्यमंत्री को भी पता नहीं है। श्री केसरवानी ने कहा कि तखतपुर नगर पालिका चुनाव में रश्मि सिंह और पूजा मक्कड़ मिलकर साथ चल रहे हैं और मेरा दावा है कि अब कांग्रेस को भी नहीं हरा सकता है।

तखतपुर को संवारने का काम फिर से होगा : पूजा मक्कड़

    नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा मक्कड़ ने छत्तीसगढ़ी में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि मेरे माता-पिता समान सास ससुर जी ने तखतपुर नगर को बहुत अच्छे से सजाया था। अब मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि इसे फिर से संवारने का काम हम सब मिलकर साथ करेंगे।

13 महीने में तखतपुर की गति बिगाड़ कर रख दिए : रश्मि सिंह

    पूर्व संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि झूठ बोल बरगलाकर बाहर का आदमी तो यहां आ गया है पर 13 महीने में तखतपुर की क्या हालत हुई है यह तखतपुर नगर की जनता देख रही है और इसका जवाब भी वही देगी।

चुनाव लड़ईये जनता खुद आपको जीत दिलाएगी : मक्कड़

   पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि मैं जनसंपर्क में हमेशा से घूमता रहता हूं इस बार चुनाव के पहले जनता ने कहा आप टिकट लेकर आइए जनता आपको चुनाव जितवायेगी।

पूजा मक्कड़ तखतपुर शहर को स्वच्छ साफ सुथरा व्यवस्थित रखेंगी : जांगिड़

      मुख्य अतिथि कांग्रेस राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ ने कहा कि तखतपुर नगर में विकास कार्य करने वाला यह मक्कड़ परिवार एक बार फिर से जनता के दरबार में आया है और पढ़ी-लिखी सुलझी हुई महिला को नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल रही है। मेरा विश्वास है कि जिस तरह महिलाएं अपने घर को साफ सुथरा रखती है वैसे ही पूजा मक्कड़ पूरे तखतपुर शहर को स्वच्छ साफ सुथरा रखने के साथ-साथ व्यवस्थित भी रखेंगी।

          पूरे ताम झाम के साथ चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने तखतपुर नगर पालिका चुनाव को हाई प्रोफाइल कर दिया है..
     अब देखना यह है कि झमाझम अंदाज में चल रहा तखतपुर नगरपालिका चुनाव में जनता का समर्थन किसके पक्ष में जाता है..
         तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव संबोधित करते
error: Content is protected !!