वार्ड 10 की राजनीति में लिखकर नई कहानी… चुनाव इतिहास को दोहरा सकती है कांग्रेस की रानी..

वार्ड 10 की राजनीति में लिखकर नई कहानी… चुनाव इतिहास को दोहरा सकती है कांग्रेस की रानी..

वार्ड 10 में भाजपा के एकतरफा प्रभाव को रोकने में काफी हद तक सफल दिख रही है रानी…

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 10 में ट्विस्ट तब आया जब भारतीय जनता पार्टी ने अपने दो बार के जीते पार्षद को बदलकर नए चेहरे पर दांव लगाया। दरअसल वार्ड 10 में कैलाश देवांगन दो बार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीते थे.. लेकिन बीते वर्ष उन्होंने प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद भाजपा प्रवेश कर लिया था..  तब तक यहां भाजपा से सुरेश देवांगन एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ गए थे। जिस वजह से कांग्रेस से भाजपा में आए कैलाश देवांगन को वार्ड 10 में ड्रॉप कर अंजू सुरेश देवांगन को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया जिससे लग रहा था कि चुनाव एकतरफ़ा होगा पर..

कांग्रेस लीडर आशीष सिंह, रानी देवांगन के पक्ष में समर्थन मांगते

     कांग्रेस प्रत्याशी रानी दिनेश देवांगन ने जब चुनाव प्रचार का मोर्चा थामा और वार्ड में लोगों के बीच में गई तो आश्चर्य जनक रूप से रानी दिनेश देवांगन का ग्राफ बढ़ते बढ़ते आज यह स्थिति हो गई है कि वह कड़ी टक्कर देने की स्थिति में है…

डबल M.A. अंग्रेजी में शिक्षा प्राप्त रानी देवांगन के पढ़े लिखे होने का भी उसे भरपूर लाभ मिल रहा है। वार्ड 10 की खासकर महिला मतदाता रानी देवांगन से काफी प्रभावित दिख रही हैं जिस वजह से अब यह नहीं कहा जा सकता की भाजपा की जीत यहां से आसान है। अगर रानी देवांगन की यही स्पीड बनी रही तो निश्चित तौर पर एक बार फिर से वह यहां कांग्रेस का परचम लहराने में कामयाब हो सकती है।

महिला नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ रानी देवांगन

     रानी दिनेश देवांगन ने नारदमुनि से अपनी खास चर्चा में कहा कि राजनीति में आना उनका उद्देश्य नहीं था। दरअसल वार्ड 10 में काफी भ्रष्टाचार हुआ था। माता बहनों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके हितों की रक्षा के लिए उन्होंने राजनीति में उतरना उचित समझा और कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती पूजा मक्कड़ के साथ सहयोग से भी उनमें काफी आत्मविश्वास की वृद्धि हुई है। अब कोई दावे से नहीं कह सकता कि वार्ड 10 में परिणाम किस करवट बैठेगा.. रानी देवांगन ने कहा कि तीन-चार दिनों में लोगों का रुझान उनके प्रति और बढ़ेगा और निश्चित रूप से वह अपने अध्यक्ष के साथ उनके साए में चुनाव जरूर जीतेंगी…!

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के साथ रानी देवांगन

        अब देखना यह है कि तेजी से अपना ग्राफ बढ़ा रही रानी देवांगन वार्ड 10 में कांग्रेस का परचम लहराने में किस हद तक कामयाब होगी..
    तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!