शिप्रा सैमुअल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रियों से मिलकर उन्हें तखतपुर क्षेत्र के विकास की दी जानकारियां..

शिप्रा सैमुअल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रियों से मिलकर उन्हें तखतपुर क्षेत्र के विकास की दी जानकारियां

बृजपाल सिंह हूरा 

तखतपुर। भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की बहुत ही सक्रिय नेत्री श्रीमती शिप्रा सैमुअल ने राजधानी में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भेंट कर तखतपुर भाजपा संगठन की गतिविधियों और सक्रियता से परिचित कराया तथा भाजपा संगठन की ओर से तखतपुर आने का न्योता भी दिया।

        तखतपुर महिला मोर्चा की बहुत एक्टिव और निष्ठावान नेत्री श्रीमती शिप्रा सैमुअल ने क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में भाजपा संगठन पदाधिकारी और नेता मंत्रियों से भेंट मुलाकात कर उन्होंने तखतपुर क्षेत्र में चल रहे विकास की जानकारियां दी।

श्रीमती सैमुअल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भेंट कर बताया कि किस तरह संगठन की सक्रियता ने कांग्रेस के जबड़े से जीत को छीनकर भाजपा की झोली में डाला है और तखतपुर क्षेत्र को पूरा भगवामय बनाने में संगठन के लोग सक्रिय हैं।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र आने का न्योता भी दिया तथा बताया कि विधायक धर्मजीत सिंह ने दो महीने के भीतर ही करोड़ों का विकास कार्य आरंभ कराकर आगामी 5 साल की फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर दिखाया है।

श्रीमती सैमुअल ने वन मंत्री केदार कश्यप मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर राजेश मूढ़त पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विधायक सुशांत शुक्ला आदि से भेंट कर उन्हें तखतपुर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया तथा सभी को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र आने का न्योता दिया।

        अब देखना यह है कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की बहुत ही सक्रिय नेत्री श्रीमती शिप्रा सैमुअल की राजधानी में भाजपा नेताओं से मुलाकात कितना रंग लाती है…. तब तक के लिए नारायण नारायण….😊

error: Content is protected !!