आजाद नगर में जमकर हुई चाकू बाजी, भाजपा पार्षद पुत्र सहित दो घायल

आजाद नगर में जमकर हुई चाकू बाजी, भाजपा पार्षद पुत्र सहित दो घायल

बृजपाल सिंह हूरा….✍️

तखतपुर। चाकूबाजी का सिलसिला मुंबई से लेकर तखतपुर तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई में जहां सैफ अली खान के घर में घुसकर चाकू बाजी हुई है। वही तखतपुर नगर आजाद पारा में रात 11 बजे के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष द्वारा की गई चाकूबाजी से दो घायल हो गए हैं। एक सिम्स रेफर किया गया है।

     सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश दो पक्षों में रहती थी। बीती रात जरहागांव ढाबा में विवाद हुआ। वह विवाद वापस आजाद नगर पहुंचा और ड्राइवर का काम करने वाले मनोज लहरें 47 वर्ष ने घर से चाकू लेकर निकला और कलेश्वर टंडन की पेट में घोंप दिया जिससे वह बुरी कदर घायल हुआ। उसे सिम्स रेफर किया गया। बीच बचाव करने आए पार्षद नरेंद्र रात्रे के पुत्र गोलू रात्रे पर भी चाकू का वार लगा है जिससे वह भी घायल है। पुलिस ने आकर मामले को संभाला और सभी को थाने में ले जाया गया।

          अब देखना यह है कि बढ़ रही इस की चाकूबाजी की घटना को रोकने पुलिस प्रशासन कितना कड़ा रुख अपनाता है…
         तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!