नपा अध्यक्ष के लिए सरला बंशी पांड़े की दावेदारी को लेकर एक बड़ी खबर..

नपा अध्यक्ष के लिए सरला बंशी पांड़े की दावेदारी को लेकर एक बड़ी खबर..

तखतपुर नगर की राजनीति में बंशी पांड़े ने मचा दी हलचल

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा नेत्री सरला बंशी पांड़े के नाम की दावेदारी को लेकर आज एक बड़ी खबर आई है। इसके अनुरूप बंशी पांड़े ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, बिलासपुर विधायक, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल से भी भेंट कर अपनी मजबूत दावेदारी को पेश करके भाजपा की राजनीति में एक नई हलचल मचा दी है। जिससे तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक नई खलबली मच गई है और बंशी पांड़े की दावेदारी को प्रदेश स्तर तक बहुत गंभीरता से लिए जाने की खबर मिलने लगी है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी के समक्ष दावेदारी पेश करते बंशी पांड़े

      बीती शाम को बंशी पांड़े के नेतृत्व में तखतपुर भाजपा जनों का एक काफिला उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री जी के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से उपमुख्यमंत्री अरुण साव देर रात तक कार्यक्रम में व्यस्त रहे जिस वजह से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

        सुबह-सुबह ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने बंशी पांड़े को मिलने का वक्त दिया और आनन-फानन में ही बंशी पांड़े और तखतपुर के बहुत ही लोकप्रिय भाजपा लीडर तथा देवांगन समाज के सबसे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रह चुके माधो देवांगन साथ में गए।

अकेले में उप मुख्यमंत्री जी से हुई चर्चा..

      उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी अकेले में बंशी पांड़े से विस्तार से चर्चा की। माना जाता है कि बंशी पांड़े की पार्टी के प्रति निष्ठा आस्था और वफादारी का लंबा इतिहास उनकी दावेदारी को मजबूत करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

माधो देवांगन ने दिलाया विश्वास..

वही साथ में गए भाजपा के पूर्व पार्षद और देवांगन समाज के वरिष्ठ नेता माधो देवांगन ने उपमुख्यमंत्री जी को विश्वास दिलाया कि भाजपा विचारधारा के लोग भाजपा के पक्ष में ही रहेंगे। कुछ स्वार्थी लोग अफवाह बाजी करके राजनीति कर रहे हैं पर भाजपा की विचारधारा में वह कोई भी परिवर्तन नहीं ला सकते, ऐसा उनका अपना अनुभव और विश्वास कहता है।

अमर अग्रवाल जी से हुई बंशी पांड़े की भेंट..

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल से चर्चा करते बंशी पांड़े

    नगर पालिका अध्यक्ष के लिए बंशी पांड़े विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल से भेंट कर अपने पक्ष में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि आपको अपने विषय में कुछ कहने बताने की जरूरत नहीं है। प्रदेश के निष्ठावान भाजपाइयों में आपका भी नाम बहुत सम्मान से गिना जाता है।

        अब देखना यह है कि दिन-ब-दिन बंशी पांड़े की नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बढ़ती चढ़ती और चर्चित होती दावेदारी कितनी ज्यादा असरकारक और बुलंद होगी….
         तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!