हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा को मां कहा जाता है : धर्मजीत सिंह

हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा को मां कहा जाता है : धर्मजीत सिंह

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तीज मिलन समारोह कार्यक्रम में 500 महिलाएं हरे रंग के वस्त्रों में हुई शामिल

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। हम उस देश के वासी हैं जहां गंगा को माता कहा जाता है। जहां कृष्ण से पहले राधा, राम से पहले सीता कहा जाता है, धरती को हम अपनी माता कहते हैं। हमारे देश में नारी शक्ति का सम्मान पूरे विश्व में सबसे ज्यादा किया जाता है। नारी शक्ति का सम्मान ऐसे ही नहीं है। वह हमारे मकान को एक घर बनाती है, परिवार सजाती है, उसे एक मंदिर का रूप देती है। इसके अतिरिक्त धार्मिक सामाजिक राजनीतिक शिक्षा आदि सभी क्षेत्रों में आज नारी शक्ति पुरुष से कहीं भी कम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रस्तुत कर उनका मान और सम्मान दोनों बढ़ाया है। उक्त उद्गार तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने तीज मिलन समारोह आयोजन में मुख्य अतिथि आसंदी से व्यक्त किए।

तखतपुर में नारी शक्ति सर्वाधिक सक्रिय और जागरूक

तीज मिलन आयोजन को संबोधित करते विधायक धर्मजीत सिंह

          धर्मजीत सिंह ने कहा कि मेरा राजनीतिक सफर भले ही बहुत लंबा रहा है पर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जमाने से मैंने अपने विधायक रहते हुए नारी शक्ति की जो सक्रियता, सजकता, जागरूकता तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में देखा है वह अपने पूरे जीवन में मैं कहीं नहीं देखा है। तीज मिलन एक बहुत ही पवित्र आयोजन है। ऐसे आयोजन में शामिल होकर मैं बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं आयोजन में उपस्थित सभी माताओं बहनों को मैं प्रणाम करता हूं।

तखतपुर जननायक संतोष कौशिक का सम्मान करती शिप्रा सैमुअल

        तीज मिलन समारोह का आयोजन मोहन वाटिका प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया। अतिथियों द्वारा भगवान शंकर पार्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिलाओं द्वारा कुर्सी दौड़, कंचा, नृत्य, गीत आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

विधायक का सम्मान करती नपा उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह

      महिला मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की योगदान और उनके त्याग तपस्या बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए तीज मिलन आयोजन का विस्तार पूर्वक उल्लेख भी किया।

विधायक का स्वागत सम्मान करती कन्या महाविद्यालय अध्यक्ष सरला बंशी पाड़े, जय श्री चौकसे, भारती नीरज माली

        आयोजन को नगर पालिका उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मालती विश्वनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सभापति भारती नीरज माली आदि ने भी संबोधित किया। समूचे आयोजन का संचालन श्रीमती शिप्रा संकेत सैमुअल एवं आभार प्रदर्शन मालती विश्वनाथ यादव ने किया।

तीज मिलन आयोजन में रहे ये प्रमुख अतिथि

विधायक का स्वागत करती कन्या विद्यालय अध्यक्ष गुरदीप खुराना नपा अध्यक्ष अमरिका साहू

तीज मिलन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक धर्मजीत सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती जयश्री चौकसे भाजपा जिला अध्यक्ष महिला, संतोष कौशिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कृष्ण कुमार साहू, बंशी पाड़े, दिनेश राजपूत, गुलजीत खुराना, श्रीमती नुरीता प्रदीप कौशिक, श्रीमती वंदना बाला सिंह, श्रीमती अमरीका कृष्ण कुमार साहू, श्रीमती ममता धनंजय सिंह क्षत्री, श्रीमती भारती माली, श्रीमती मालती विश्वनाथ यादव, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती दीपा सोनी, श्रीमती ममता त्रिपाठी, श्रीमती पुष्पलता नरेन्द्र रात्रे, श्रीमती प्रतिभा देवांगन, श्रीमती ललीता संतोष कश्यप, श्रीमती सहोदरा अमरनाथ यादव, मंगला पांडेय, श्रीमती सरला बंशी पाड़े, श्रीमती गुरदीप कौर खुराना, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्रीमती उषा ठाकुर, श्रीमती सीमा श्रीवास, श्रीमती श्यामा रमानंद, श्रीमती लता कश्यप, श्रीमती लक्ष्मी लव पाण्डेय, श्रीमती कौशिल्या नयन लाल साहू, श्रीमती प्रियंका सुनील आहूजा, कमला क्षत्रिय, गौरी साहू, यशोदा ठाकुर आदि रहे।

प्रतियोगिताओं में रही ये महिलाएं विजेता

कार्यक्रम से संदर्भित विधायक से चर्चा करती शिप्रा सैमुअल

तीज मिलन समारोह में आयोजित कंचा प्रतियोगिता में प्रथम अम्बिका बहन द्वितीय वंदना बहन तृतीय चंद्रिका बहन रही। कुर्सी दौड़ में प्रथम नेहा बैस रही। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम अनामिका साहू, द्वितीय रविकला तिवारी रही। गुब्बारा फोड़ में प्रथम माया प्रिया द्वितीय लक्ष्मी मधु, तृतीय अहिल्या तृप्ति रही। कार्यक्रम में उपस्थिति लगभग सभी 500 महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं स्वल्पाहार दिया गया। आयोजन में शामिल लगभग सभी 500 महिलाओं ने हरे रंग के परिधान से खुद को सुसज्जित बनाए रखा।

            अब देखना यह है कि तीज मिलन आयोजन की ऐतिहासिक बमफाट सफलता का प्रभाव तखतपुर की राजनीतिक सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में कितना पड़ता है…?

          तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!