तखतपुर को खोखले दावों और झूठे वादों से भी मिल गई है आजादी : धर्मजीत सिंह

तखतपुर को खोखले दावों और झूठे वादों से भी मिल गई है आजादी : धर्मजीत सिंह

अब किसी की भी दिमागी, मानसिक, आर्थिक, शारीरिक गुलामी नही करनी है

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए भारत देश के हजारों लाखों सपूतों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। उनके त्याग और बलिदान का कर्ज़ हमारी 7 पीढ़ियां भी नहीं चुका सकती। आज अगर देश के शहीदों ने हमारे आजादी के लिए त्याग और बलिदान नहीं किए रहते तो यह देश आज भी अंग्रेज और अंग्रेजीयत की गुलामी से मुक्त नहीं हो पाती.. उक्त बातें विधायक धर्मजीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस संदर्भित आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किया।

           श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के झूठे वादे और खोखले दावों से भी आजादी मिली है… अब आपको किसी की दिमागी मानसिक आर्थिक शारीरिक गुलामी नही करनी है।
     विधायक धर्मजीत सिंह ने सदर बाजार स्थित जनपद मिडिल स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने तिरंगा यात्रा भी निकाली जिसमें वे तखतपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों के साथ तिरंगा लेकर नगर भ्रमण किए।

कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण

     कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल में ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव प्रदीप ताम्रकार के संयोजकत्व में आयोजित झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और तिरंगे को सलामी दी गई। प्रदीप ताम्रकार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया और आजाद भारत को विकास की मंजिल तक पहुंचाया। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में शहीद स्मारक में कांग्रेस जनों ने झंडारोहण किया।

कांग्रेस की संविधान यात्रा

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व दिवस नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिहारी देवांगन के नेतृत्व में गांधी पुतला से होलिका चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड तक भव्य संविधान यात्रा निकाली गई। आयोजन में मुन्ना श्रीवास अजय देवांगन सुरेंद्र बबलू प्रधान चंद्रप्रकाश देवांगन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

दाऊदी बोहरा समाज ने किया झंडारोहण

      78 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा जमात खाना परिसर में ध्वजारोहण किया गया। प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रगान पश्चात
उपस्थित समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए समाज प्रमुख मुल्ला ताहेर भाई द्वारा कहा गया कि आज जब हम अपने प्यारे देश की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्र हुए हैं तो हमें अपने पूर्वजों द्वारा उस स्वतंत्रता को सुरक्षित करने के लिए किए गए बलिदानों की याद रखना है।

पूज्य सिंधी पंचायत ने किया ध्वजारोहण

           पूज्य  सिंधी पंचायत के तत्वाधान में सिंधी धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष उल्लास उमंग के साथ मनाया गया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया। आभार व्यक्त समाज के यशस्वी युवा अध्यक्ष मुखी राकेश मंदानी द्वारा किया गया।

व्यापारी महासंघ ने किया ध्वजारोहण

        व्यापारी महासंघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण जाफर भाई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता परसराम मंगलानी द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने किया।

तखतपुर सराफा व्यापारी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

        तखतपुर सराफा व्यापारी एवं कारीगर संघ की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया ध्वजारोहण छग सराफा एसोसिएशन के संरक्षक कल्याण सिंह हूरा एवं कारीगर बंधुओं की ओर से गौतम सोनी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बग्गा ने किया।

सुख शांति भवन में ध्वजारोहण

     सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने 15 अगस्त के अवसर पर सुख शांति भवन में ध्वजा रोहण किया कार्यक्रम में देव चरण यादव, माधवी यादव, घनश्याम जांगड़े, विमला जांगड़े, कुमुदनी धीवर, डॉ संध्या कश्यप, राजाराम कश्यप, टार्जन भास्कर, रत्ना साहू साहित संस्था से जुड़े हुए भाई बहन उपस्थित रहे।

कन्या महाविद्यालय में ध्वजारोहण

    शासकीय कन्या महाविद्यालय में ध्वजारोहण अध्यक्ष श्रीमती सरला बंसी पांडे द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही इस देश का वास्तविक विकास संभव है।

कन्या हाई स्कूल में ध्वजारोहण

      शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में ध्वजारोहण अध्यक्ष श्रीमती गुरदीप कौर खुराना द्वारा किया गया। तिरंगे को सलामी देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा ही हमारा प्रथम कर्तव्य है ताकि वे आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सके।

नगर पालिका में ध्वजारोहण

   नगर पालिका में ध्वजारोहण अध्यक्ष अमरिका कृष्ण कुमार साहू एवं उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह द्वारा किया गया। जहां मुख्यमंत्री के संदेश का पठन किया गया।

जनपद पंचायत में ध्वजारोहण

     अध्यक्ष राजेश्वरी जुगल कौशिक उपाध्यक्ष दिव्या नितेश मिश्रा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जहां उन्होंने अपने उद्बोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। आभार प्रदर्शन को लक्ष्मीकांत कौशिक ने किया।

सेवा सहकारी समिति में ध्वजारोहण   

      तखतपुर सेवा सहकारी समिति में ध्वजारोहण पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर के मुख्य आतिथ्य एवं देवांगन समाज अध्यक्ष रामाधार देवांगन की अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रगान उपरांत तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम का संचालन उमर कुरैशी एवं आभार प्रदर्शन अरुण तोमर ने किया।

आत्मानंद विद्यालय में हुआ ध्वजारोहण

       आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम अध्यक्ष संकेत सैमुअल के मुख्य अतिथि में किया गया। जहां उन्होंने आजादी के इस पर्व पर संकल्प लिया कि हमें विद्यालय की गरिमा अनुरूप विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करनी है और अनुशासन के दायरे में रहना है।

शासकीय कन्या मिडिल स्कूल में वंदना ने किया ध्वजारोहण

        शासकीय कन्या मिडिल स्कूल में झंडारोहण नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना बालाजी सिंह के मुख्य अतिथि में किया उन्होंने बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां हैं तभी इस देश का कल संभव है..

विकासखंड शिक्षा कार्यालय में दिनेश ने किया ध्वजारोहण

ध्वजारोहण करते भाजपा कार्य समिति सदस्य दिनेश राजपूत

          तखतपुर विकासखंड शिक्षा कालय में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश राजपूत ने ध्वजारोहणकर देश की आजादी की महत्ता और शहीदों की कुर्बानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र शुक्ला ने किया।
   अब देखना यह है कि जोर-शोर उत्साह और देशभक्ति भावना से मनाए गए स्वतंत्रता दिवस का प्रभाव देश की सुरक्षा और एकता को लेकर लोगों के दिलों में कितना असर कारक होगा…
    तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!