चुनाव जीतकर भी समीक्षा सिर्फ भाजपा ही करती है: शिवरतन शर्मा

चुनाव जीतकर भी समीक्षा सिर्फ भाजपा ही करती है: शिवरतन शर्मा

भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी की मेहनत और मतदाताओं का भाजपा पर विश्वास सराहनीय : धर्मजीत सिंह

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक ली

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। लोकसभा चुनाव उपरांत आज तखतपुर विधानसभा की भाजपा चुनाव समीक्षा बैठक आयोजित रही। जिसमें प्रमुख रूप से भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक उपस्थित रहे।

       भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हुआ अतिथियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार से स्वागत किया।

सभी की मिली जुली मेहनत रंग लाई: धर्मजीत सिंह

     स्वागत भाषण देते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ने भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की मिली जुली मेहनत से बिलासपुर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से 21000 से ज्यादा मतों से जीत दर्ज कर भाजपा के परचम को लहराया है।

अपनी जीत पर भी जो समीक्षा करें उसे भाजपा कहते हैं : शिवरतन शर्मा

      भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि आमतौर पर पार्टी कि जहां हार होती है वहां पर ही चुनाव परिणाम को लेकर समीक्षा बैठक की जाती है किंतु यह भारतीय जनता पार्टी ही है जो हिंदुस्तान के सभी लोकसभा सीट के हर विधानसभा में बूथ स्तर पर समीक्षा कर रही है।

श्री शिवरतन शर्मा ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय, बी आर महोबिया, संतोष कश्यप, विश्वनाथ पटेल सहित विधानसभा संयोजक जीवन लाल पांडेय से उनके मंडल के कितने बूथ में जीत हुई है और कितने बूथ में हार हुई है इसकी समीक्षा करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा के परिणाम और इस लोकसभा चुनाव के परिणाम में कितने बूथ पर हार जीत का अंतर आया है इसकी समीक्षा की और उन्होंने हारे हुए बूथों पर भविष्य में किस तरह से जीत दर्ज की जा सकती है। इसके सुझाव लेने के साथ-साथ उन्होंने विभिन्न पहलुओं पर कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी बूथों की जातिगत समीकरण और हार के अंतर को खत्म करने के लिए प्रोग्राम तैयार किया जाए। उस हिसाब से आगे की तैयारी होगी।

      श्री शिवरतन शर्मा ने आगामी नगरीय क्षेत्र चुनाव के लिए हो रहे परिसीमन में तैयारी की भी जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वर्ष भर में बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली और अपनी ओर से दिशा निर्देश दिए।

बैठक में रही इनकी प्रमुख उपस्थिति

       बैठक का संचालन महामंत्री प्रदीप कौशिक एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष कौशिक गुरुजी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू, शिप्रा सैमुअल, जीवनलाल पांडेय, अशोक ठाकुर, राज अभिषेक हनी पांडेय, महामंत्री दिनेश साहू, नैनलाल साहू, राकेश तिवारी, राजेश सोनी, निलेश सिंह, राघवेंद्र पांडेय, राकेश तिवारी, राजेश  देवांगन, अमर गुप्ता, राजकमल साहू,

शिवरतन शर्मा का स्वागत करते दिनेश राजपूत

   विधायक प्रतिनिधि द्वय सूरज मिश्रा, अमित मंदानी, प्रशांत गुप्ता, विजय यादव, संदीप साहू, मनोज साहू, रवि मेहर, दिनेश पांडेय, कोमल सिंह, ईश्वर देवांगन, दिलीप तोलानी, कैलाश देवांगन, शिव देवांगन, काशी देवांगन, सुनील आहूजा, अजय यादव, महेंद्र पांडेय, गिरीश कश्यप, निलय तिवारी, आयुष सिंह, प्रमोद सिंह, मोहित राजपूत, गुलजीत खुराना सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे..

          अब देखना यह है की समीक्षा बैठक का गहरा असर भाजपा पार्टी संगठन में कितने अंदर तक हुआ है…

         तब तक के लिए नारायण नारायण…..😊

error: Content is protected !!