धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करने रेलवे स्टेशन पहुंचे तखतपुर भाजपाजन

धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करने रेलवे स्टेशन पहुंचे तखतपुर भाजपाजन

होनहार और लायक सांसद तोखन साहू को मोदी जी ने केंद्रीय राज्य मंत्री बनाकर जनता का सम्मान बढ़ाया : धर्मजीत सिंह

भाजपा जन आधार नेता संतोष कौशिक जी के नेतृत्व में उनके समर्थक पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करने

हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र को मिला मंत्री का पद : संतोष कौशिक

भारी भीड़ में तखतपुर के लोगों ने पूरी आत्मीयता के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री का किया स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री के स्वागत के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन में इंतजार करते तखतपुर के भाजपा जन

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद अपने प्रथम प्रवास पर अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे तोखन साहू के स्वागत के लिए तखतपुर के भाजपा जनों में भारी उत्साह का वातावरण दिखा।

केंद्रीय राज्य मंत्री का रेलवे स्टेशन में स्वागत करती तखतपुर की सक्रिय और वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती शिप्रा संकेत सैमुअल

        केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू आज रेलवे स्टेशन बिलासपुर में जैसे ही कदम रखा वैसे ही हजारों की संख्या में मौजूद भाजपा जनों ने उनके अभूतपूर्व स्वागत किया। तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में तखतपुर के सैकड़ो भाजपा जन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।

केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करने पहुंचे तखतपुर के ऊर्जावान भाजपा नेता बंशी पांड़े

     अपने सांसद को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में देखकर उत्साह और उल्लास से झूम उठे.. उनके जय जयकार के नारे लगाए और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया..

तखतपुर की जनता में अभूतपूर्व उत्साह : धर्मजीत सिंह

अपने समर्थको, चाहने वालों और भाजपा जनों के साथ रेलवे स्टेशन में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह जी

        तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तमाम आंकलन और अटकलो को झुठलाते हुए तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू को ऐतिहासिक बढ़त ने यह साबित कर दिया कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता मोदी की गारंटी पर ही पूरा विश्वास जताया है।

पूर्व मंत्री एवं मुंगेली विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले जी केंद्रीय राज्य मंत्री के स्वागत में रेलवे स्टेशन पहुंचे

        और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए हमारे होनहार और लायक सांसद तोखन साहू को अपने केंद्रीय राज्य मंत्री में रखकर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का गौरव सम्मान बढ़ाया…

तखतपुर का होगा भरपूर विकास : कृष्ण कुमार साहू

तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू मोबाइल के माध्यम से मीडिया से चर्चा करते हुए

       बिलासपुर रेलवे स्टेशन केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष अमरिका कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि हमारे विधायक धर्मजीत सिंह जी से तो तखतपुर नगर को सुविधाओं का भंडार मिल रहा था.. अब केंद्रीय राज्य मंत्री के आ जाने से डबल इंजन की सरकार चलेगी और तखतपुर का भरपूर विकास होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करने उमड़े तखतपुर भाजपा जन

    अब देखना यह है कि केंद्रीय राज्य मंत्री जब तखतपुर आएंगे तो भाजपा जनों का उत्साह शिखर की किस बुलंदी को छूएगा….
     तब तक के लिए नारायण नारायण….😊

error: Content is protected !!