केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का आगमन रविवार को
शनिवार को दिल्ली से पहुंचेंगे रायपुर…

बृजपाल सिंह हूरा..✍️
तखतपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद श्री तोखन साहू का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन हो रहा है। वे दिल्ली से फ्लाइट में रायपुर के लिए रवाना होंगे। दिनांक 15 जून दिन शनिवार दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उनका आगमन होगा।

15 जून को वह रायपुर में रहेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। 16 जून को वह अपने लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर के लिए राजधानी ट्रेन से रवाना होंगे। दिन रविवार प्रातः11:30 बजे मंत्री तोखन साहू का बिलासपुर में आगमन होगा।

श्री तोखन साहू छत्तीसगढ़ से एकमात्र केंद्रीय राज्य मंत्री बने हैं। उन्हें आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री का पद दिया गया है। उन्होंने मंत्री की शपथ लेते ही बैठक चालू कर छत्तीसगढ़ के विकास का रोड मैप तैयार करने में जुट गए हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। मोदी जी के सपनों को साकार करने में रात दिन लगे हुए हैं। तोखन साहू के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी हैं।
अब देखना यह है कि केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद श्री तोखन साहू जी के प्रथम आगमन स्वागत पर भाजपा जनों के उत्साह का चरम शिखर बुलंदी की किस ऊंचाई तक पहुंच पाता है…
तब तक के लिए नारायण नारायण….😊
