नाबालिग से बदनीयती के साथ छेड़छाड़ करने वाला सर्राफा व्यापारी गया जेल
बृजपाल सिंह हूरा..✍️
तखतपुर। तखतपुर नगर सर्राफा लाइन के व्यापारी ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बदनियती पूर्वक छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सराफा लाइन का व्यापारी जितेंद्र पाटील 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलपूर्वक बदनीयति के साथ छेड़खानी किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। वे थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराए। पुलिस ने सर्राफा व्यापारी जितेंद्र पाटील के विरुद्ध 354, 506 भादवि एवं 8 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।